छोटीसादड़ी: उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पंचकुंडीय यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण, देर रात तक चलता रहा भंडारा
नगर के प्रमुख आस्था केंद्र नीमच मार्ग स्थित खाटू श्याम कॉलोनी में नव निर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा संस्थान एवं नगरवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा