वाराणसी दक्षिणी से 7 बार के विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी का हुआ निधन, शाम 5 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
Sadar, Varanasi | Nov 26, 2024 वाराणसी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से सात बार के भाजपा विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा का रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में मंगलवार की सुबह 10 बजकर 16 निधन हो गया। माह भर पूर्व ब्रेन हैमरेज की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम शीर्ष नेताओं ने अस्पताल में मुलाकात की थी।