भेलूपुर में सपा ने मनाया संविधान दिवस, कार्यकर्ताओं ने कहा- संविधान को बदलने की कोशिश को सफल नहीं होने देंगे
Sadar, Varanasi | Nov 26, 2024 वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र स्थित एक सभागार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार दोपहर एक बजे संविधान दिवस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से संविधान बदलने की कोशिश करने का प्रयास किया जा रहा है हम उसे हरगिज़ बदलने नहीं देंगे।