टाउन वेल्डिंग कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त से मिले राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के लोग, 4 दिसंबर को होगी बैठक
Sadar, Varanasi | Nov 26, 2024 वाराणसी में टाउन वेल्डिंग कमेटी की बैठक की मांग को लेकर सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से मुलाकात की। इस पर नगर आयुक्त ने पुलिस कमिश्नर सहित आलाधिकारियों वार्ता कर 4 दिसंबर का समय रखा है।