भभुआ: भभुआ शहर में अतिक्रमण अभियान के तहत 10 दुकानदारों से वसूला गया ₹3000 का जुर्माना
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 भभुआ शहर में अतिक्रमण अभियान चलाकर 10 दुकानदारों से 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। आज बुधवार को शाम 6 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया नगर परिषद व पुलिस ने अभियान चलाया है। जहां अतिक्रमण हटाने के लिए मिले विशेष निर्देश पर एकता चौक सब्जी मंडी से लेकर लल्लू भाई माॅल तक और पटेल चौक पर अतिक्रमण हटाया गया है।