खैरथल के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे एक बुजुर्ग दंपति के साथ ठगी की वारदात सामने आई, जिसमें अलमारी का लोकर ठीक करने के बहाने घर में घुसे गुजरात के दो व्यक्तियों ने चार लाख रुपए चोरी कर लिए। शक होने पर दंपति ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा कर दोनों को रेलवे फाटक के पास पकड़ लिया। दोनों बदमाशों से चार लाख रुपए बरामद कर लिए और दंपति को लौटा दिए।