चौथम: कोसी और बागमती के जलस्तर में अचानक वृद्धि, चौथम प्रखंड के निचले इलाकों में फैलने लगा पानी
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कुछ जगहों पर निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। जानकारी के अनुसार, कोसी बैराज के 22