मंदसौर: मंदसौर मंडी में दर्दनाक हादसा, खड़े टेंपो से बाइक टकराई, हम्माल की मौत, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
मंदसौर कृषि उपज मंडी में खड़े टेंपो से बाइक टकराने पर 30 वर्षीय हम्माल शाहरुख दत्तिया की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर सवा 1 बजे हुआ गंभीर घायल शाहरुख को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की,