परबत्ता: प्रेम-प्रसंग में प्रेमी युगल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नया गांव के मंदिर में लिए सात फेरे
परबता प्रखंड के नयागांव में मंगलवार की रात एक प्रेम प्रसंग का सुखद अंत विवाह के रूप में हुआ। जहां ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी नयागांव स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन कराई गई। अब शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार की सुबह सात बजे यह तस्वीर वायरल हो रहा था।