शहर के रेलवे गंज में आर एन ज्वैलर्स के सामने आयोजित रात्रि चौपाल में नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन अग्रवाल ने मौजूद लोगों से संवाद किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना।उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। नितिन अग्रवाल ने घोषणा की की शीघ्र ही उनकी विधायक निधि से नगर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।