बेंगाबाद: कबीर जयंती पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय कबीर ज्ञान महायज्ञ भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सदगुरु कबीर जयंती पर दो दिवसीय 'कबीर ज्ञान महायज्ञ' सोमवार को 5 बजे धूमधाम से संपन्न हुआ। शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों से शहर भक्तिमय हो गया। आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं में उत्साह भरा। सोमवार को दूसरे दिन प्रातः बीजक पाठ और सद्गुरु माँ के सानिध्य में यज्ञ-हवन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।