सुपौल: सुपौल सदर अस्पताल की बदहाल जांच व्यवस्था: दो दिनों से एक्स-रे सेवा ठप, मरीज परेशान
Supaul, Supaul | Jun 9, 2026 सुपौल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। पिछले दो दिनों से अस्पताल की एक्स-रे सेवा ठप रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वाले दर्जनों मरीज बिना एक्स-रे कराए वापस लौटने को मजबूर हैं, जबकि कई मरीज निजी जांच केंद्रों का सहारा लेने पर विवश हैं।