मदनपुर: बेलहर गांव में किसान का हीटवेव से मौत की आशंका
मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव की खेत बधार में शनिवार को बेलहर निवासी एक किसान की मौत हीटवेव से हो गई है। शव को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने सदर अस्पताल में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। मृतक किसान की पहचान बेलहर निवासी उमेश सिंह के 43 वर्षीय पुत्र पिन्टु कुमार सिंह के