मैनपुरी: मैनपुरी में धूमधाम से निकाली गई महाराणा प्रताप की शोभायात्रा, सीओ सहित पुलिस बल रहा मौजूद
मैनपुरी शहर में धूमधाम से महाराणा प्रताप की शोभायात्रा को निकाला गया है। वहीं शोभायात्रा के दौरान सीओ सिटी संतोष कुमार और थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं शोभा यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप के जय जयकार के नारे भी लगाए हैं।