मथुरा: गोविंद नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नए बस स्टैंड से किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
डीग गेट पुलिस चौकी क्षेत्र इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे स्थित नए बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना हाईवे के विकास नगर कॉलोनी निवासी विष्णु पुत्र बनवारी लाल बताया है। पीड़ित परिवार ने बीती 17 दिसंबर को मामले में रिपोर्ट कराई थी। आज आरोपी का चालान कर कोर्ट भेज दिया।