मथुरा: कोसी नन्दगाँव रॉड से पुलिस ने कंटेनर में गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 63.300 ग्राम गांजा बरामद
मथुरा के थाना कोसीकला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोसी नंदगांव रोड पर बैरियर के पास से शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोक कर तलाशी ली जिसमें 63 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र निवासी सुंदर तथा गौतमबुद्ध नगर के जेवर निवासी प्रभात बताए हैं।