सिंचाई शुल्क की वसूली के सम्बन्ध में सिंचाई विश्राम गृह श्रीगंगानगर में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री धीरज चावला की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिशाषी अभियंता उत्तर व दक्षिण खंड श्रीगंगानगर, सहायक अभियंता, डिप्टी कलक्टर, जिलेदार एवं जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष उपस्थित रहे।