डीग: ममता और श्रद्धा की अनोखी यात्रा, वृद्ध सास को सिर पर बिठाकर 84 कोस परिक्रमा कर रही है बहू
ब्रज क्षेत्र में चल रहे अधिक मास के दौरान एक ऐसी भावनात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मथुरा जिले के कोसीकला क्षेत्र स्थित तूमोरा गांव की रहने वाली हरियाणवी लोकगायिका काजल चौधरी अपनी 85 वर्षीय सास चंदो देवी को साथ लेकर ब्रज चौरासी कोस की पैदल परिक्रमा कर रही हैं।