संप्रभुता संपन्न भारतीय राष्ट्रीय एकता के अप्रतिम शिल्पकार और देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सादात और बहरियाबाद में ‘रन फॉर यूनिटी’ का वृहद आयोजन किया गया। लगातार हो रही रिमझिम बरसात के बीच पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।