कहरा: सोनबरसा मोड़ पर झपटमारों का आतंक, महिला के कान से सोने की बाली झपटकर फरार
Kahara, Saharsa | Feb 18, 2026 सहरसा जिले में एक बार फिर झपटमारी की घटना सामने आई है। पिपरा बगैवा से महेशकुठ जा रही एक महिला के साथ सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला स्मृति देवी अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं जैसे ही वह सोनबरसा-सिमरी बख्तियारपुर मोड़ के समीप पहुंचीं