आगरा: बमरौली अहीर में एडीए की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार वर्गमीटर में विकसित अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Agra, Agra | Jan 22, 2026 आगरा विकास प्राधिकरण ने शाहगंज वार्ड के सिरोली रोड, बमरौली अहीर में विकसित की जा रही करीब 10 हजार वर्गमीटर की अनाधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। धारा-27 के तहत जेसीबी से सीसी रोड, बाउंड्री वॉल व गेट गिराए गए। एडीए ने साफ किया कि शहर में अवैध निर्माणों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।