आगरा: गणतंत्र दिवस पर रेलवे में हाई अलर्ट: स्टेशनों और ट्रेनों में कड़ी सुरक्षा, PRO ने कार्यालय पर दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 22, 2026 गणतंत्र दिवस को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी तैनात है। ट्रेनों में लगातार चेकिंग की जा रही है। 26 जनवरी के आसपास सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ेगी। 30 से 26 जनवरी तक दिल्ली जाने वाला पार्सल व लीज का सामान नहीं चढ़ेगा। आगरा से दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनें परेड के समय रेगुलेट रहेंगी।