हज़ारीबाग: जन जागृति केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन, DC रही मुख्य अतिथि
आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम (एलईडीपी) के तहत भारतीय जन जागृति केंद्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षित 90 महिलाओं का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह गुरुवार को संस्था के सभा भवन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त नैन्सी सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।