लोहरदगा: लोहरदगा के विक्टोरिया बड़ा तालाब पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, बोले-पर्यटन विकास से जिले को मिलेगी नई पहचान।
लोहरदगा शहर के विक्टोरिया बड़ा तालाब को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की जरूरत एक बार फिर प्रमुखता से उठी है। लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विक्टोरिया बड़ा तालाब पहुंचकर बोटिंग की और इसके बाद तालाब के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।