गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास सड़क के किनारे मकान में घुसा ट्रक, महिला की मौत, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रक एक मकान में घुसा हुआ दिखाई दे रहा है, और पुलिस से लोगों की नोकझोंक हो रही है। मालूम हुआ कि यह वीडियो पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक मकान में घुस गया,जिसके वजह से पति-पत्नी बुरी तरीके से घायल हो गए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई।