झालरापाटन: सोयत कला के निजी विद्यालय में मधुमक्खियों का हमला, एक छात्र की मौत और चार से पांच घायल
झालावाड़ की सीमावर्ती श्वेत कला में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक निजी विद्यालय में परीक्षा के दौरान मधुमक्खी ने हमला कर दिया अचानक हुए हमले में एक चौथी कक्षा के छात्र की मौत हो गई जबकि चार-पांच घायल है जिनका उपचार श्वेत कला के अस्पताल में ही जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान रमन कुमार पुत्र सज्जन कुमार के रूप में हुई है।