कपासन: कपासन राजराजेश्वर स्थित श्रीसांवलिया महादेव मंदिर में 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 13 अप्रैल से शुरू
कपासन राजराजेश्वर स्थित सांवलिया महादेव मंदिर में 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सवः 13 अप्रैल से शुरू, पोस्टर विमोचन । गुरुवार दोपहर बाद 2 बजे आयोजन समिति के नंदकिशोर सोनी ने दी जानकारी में बताया कि कपासन राजेश्वर तालाब की पाल पर स्थित श्री सांवलिया महादेव मंदिर में 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह 13 अप्रैल को शुरू होगा।