बिहारीगंज: नया बाजार में शराब पीने के जुर्म में दो शराबी अनिल कुमार और नीरज कुमार गिरफ्तार
बिहारीगंज थाना के पुलिस ने नया बाजार से शराब पीने के जूर्म में 27 मई के 11:00 बजे रात में अनिल कुमार एवं नीरज कुमार को शराब पीने के जूर्म में गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की शराब पीने की पुष्टि हुई। 28 में को पुलिस अभिरक्षा में दिन के 2:00 बजे मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में दोनों शराबी को पेश किया।