बीना: कृषि उपज मंडी में सुरक्षा गार्डों से किसान नेता ने की चर्चा, सतर्क रहने की अपील की
Bina, Sagar | Apr 4, 2025 कृषि उपज मंडी में भारी मात्रा में आवक हो रही है और बड़ी संख्या में किसान अनाज बेचने पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानो की भीड़भाड़ के चलते चोर गिरोह भी सक्रिय है जिसकी वजह से फसल बेचकर जाने वाले किसानो के साथ चोरी घटनाएं हो रही है। घटनाओं को लेकर किसान नेता इंदर सिंह गुरुवार को मंडी पहुंचे थे। वहीं उन्होंने शुक्रवार को मंडी पहुंचकर सुरक्षा गार्डों से चर्चा की।