बीना: खिमलासा व पथरिया जेगन में विधायक ने खरीदी केंद्रों का किया शुभारंभ, खिमलासा उप मंडी में सप्ताह में दो दिन होगी खरीदी
Bina, Sagar | Apr 4, 2025 खिमलासा कृषि उप मंडी में विधायक निर्मला सप्रे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची और खिमलासा केंद्र एवं पथरिया जगन में सरकारी खरीदी केंद्रों का शुभारंभ किया।शुक्रवार करीब 1:00 बजे हुए कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने दीप प्रज्वलित किया और मौजूद अन्नदाता बुजुर्ग किसान से पूजन कराया। विधायक का कहना है कि खिमलासा उप मंडी मंडी में सप्ताह में दो दिन खरीदी की जाएगी।