बीना: कृषि उपज मंडी में ट्राली की चपेट में आने से किसान घायल, गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Apr 3, 2025 किसान अशोक कुमार पिता सरवन कुर्मी निवासी ग्राम माला सुनेटी जो कृषि उपज मंडी फसल बेचने आया था। तभी गुरुवार करीब 4:30 बजे ट्रॉली की चपेट में आ गया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर 108 पहुंच गई और घायल के लिए गंभीर हालत पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर घायल किसान का उपचार जारी है।