चंदेरी: गैस किल्लत और महंगाई से परेशान चंदेरी के रेहान खान ने किया पुराने ऑयल भट्टी का आविष्कार
चंदेरी निवासी रेहान खान ने 8 अप्रैल की शाम करीबन 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस महंगाई के दौर में और गैस की किल्लत के चलते मेरे मन में एक सवाल आया क्यों ना कोई ऐसी भट्टी का आविष्कार किया जाए जो कम खर्चे में अधिक काम करती हो तो मैंने पुराने लोहे से पुराने ऑयल, जो कि वाहन से निकलता है और उसकी कीमत ना के बराबर होती है उसके उपयोग से भट्टी का आविष्कार किया