लखनऊ में संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पूरे देश के साथ मनाई जा रही है, लेकिन महिगवां थाना क्षेत्र के मवई खंतारी गांव में इस बार ग्रामीण प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकेंगे। बीते वर्ष बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना को लेकर बड़ा विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए थे।