मिर्ज़ापुर: तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि में जनपद में मची भारी तबाही, 17 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल
बताते चले कि बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे तेज आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि से जनपद में भारी तबाही मची है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ गिरने मकान की दीवार ढहने और टीन सेट उखड़ने की घटनाओं में। लगभग 17 लोगों की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी ने की है। वही 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई क्षेत्रों में बिजली के खंबे और तार टूटने से। विद्युत आपूर्ति बाधित है।