हुसैनाबाद: 20 दिन, 20 सवाल! गोदामी पोखरा खाली कराने का अल्टीमेटम बना कागजी आदेश, कार्रवाई अब भी गायब ।
हुसैनाबाद: नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 30 मई 2026 को जारी सूचना में गोदामी पोखरा क्षेत्र को तीन दिनों के भीतर खाली करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन दिन तो दूर, लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।