ग्वालियर गिर्द: शादी के 24 घंटे में टूट रिश्ता! अब महिला ने लगाया पति पर नपुंसक होने का आरोप, पुलिस को सौंपा आवेदन
शादी की पहली ही रात ससुराल छोडकर भागने वाली युवती ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है।पति जितेन्द्र ने अगले दिन थाने में पत्नी के भागने की शिकायत की थी।अब पत्नी ने थाने में आवेदन देकर उल्टा पति को कटघरे में खडा करा है।युवती के अनुसार सुहागरात वाले दिन पति ने उसे बताया था कि वो संतान उत्पन्न करने में असफल है इसलिए उसे बड़े भाई के साथ संबंध बनाने पड़ेंगे