गुना नगर: हाट रोड पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, शटर काटा, लोग जागे तो चोर भागे, सीसीटीवी में कैद, थाने में शिकायत
गुना कोतवाली थाना के हाट रोड पर 25, 26 अक्टूबर की रात श्री बिहारी ज्वेलर्स का शटर काटकर 2 से 3 बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। 26 अक्टूबर को संचालक ने कहा, ऊपर रहने वाले लोग ग्राइंडर या ड्रिल मशीन की आवाज से जाग गए मुझे फोन किया। लोगों के जागने पर चोर भाग गए। ज्वेलर्स की बड़ी चोरी होने से बच गई। दो चोर सीसीटीवी में कैद हुए है। पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।