ओबरा: पिपरी पुलिस ने 1 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Mar 31, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।मंगलवार की को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा रेलवे कॉलोनी रेनुकूट क्षेत्र से अभियुक्ता मंजू देवी पत्नी स्व0 संजय निवासी चाचा कॉलोनी रेनुकूट,पिपरी को गिरफ्तार किया गया।