मुंगेली: महतारी वंदन योजना को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मार्च महीने से शुरू हो जाएगी प्रदेश में इस योजना की शुरुआत
महतारी वंदन योजना को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मार्च महीने से इस योजना की प्रदेश में शुरुआत हो जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि कैबिनेट में मुहर लगते ही प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को सभी वर्गों के लिए हितकारी बताया।