मैहर: मैहर के वार्ड-13 की बदहाल व्यवस्था को लेकर APP नेता उमेश चौधरी व वार्ड वासियो ने खड़े किए सवाल।
मैहर के वार्ड-13 सरपहिया तालाब क्षेत्र में गंदगी, जल निकासी की खराब व्यवस्था, टूटी सड़कें और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर AAP नेता उमेश चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और जल्द सुधार की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की।