सेन्हा: सेरेंगहातू तोड़ार शिव मंदिर में छठ की तैयारी को लेकर बैठक, जितेंद्र साहू अध्यक्ष व आदित्य साहू सचिव बने
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगहातू तोड़ार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया शोभा देवी, दिनेश साहू, अजय पंकज साहू और राजू साहू ने संयुक्त रूप से की।