अशोकनगर अचानक से बाइक से उछलकर गिर जाने से एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आमखेड़ा निवासी दौलत पति भगवत सिंह कुशवाहा उम्र 50 वर्ष शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे अपने बेटे के साथ अशोकनगर से गांव जा रही थी। इसी दौरान मोहरी की पठार पर अचानक से उछलकर गिर जाने से महिला घायल हो गई। महिला के सिर एवं कमर में में चोटें आई हैं।