अरवल: किंजर थाना क्षेत्र में एसएच-69 पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Arwal, Arwal | Apr 14, 2026 किंजर थाना क्षेत्र के किंजर-पालीगंज पथ पर एसएच 69 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।