फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता, परिजनों ने जताई शंका थाना रामपुरकलां के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशपुरा में रविवार को सुबह यह घटना सामने आई यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रजीना कुशवाह (20) निवासी चेटीखेड़ा, थाना अगरा, जिला श्योपुर के रूप मे हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है