बांसडीह: गोड़धप्पा ग्राम सभा में अवैध रूप से कट रहे हरे पेड़ की कटाई की सूचना पर बन विभाग की टीम पहुंची, लकड़ी की गई ज़ब्त
Bansdih, Ballia | Mar 26, 2026 गोड़ धप्पा ग्राम सभा में अवैध रूप से कट रहे हरे पेड़ की कटाई की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। तथा कटी हुई लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्र अधिकारी ने बृहस्पतिवार के दिन बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई ।तथा जांच में पुष्टि पाया गया ।मौके से कोई कटाई के वैध पेपर नहीं मिले।