मड़ियाहू: सड़क हादसे में घायल किशोर की वाराणसी में हुई मौत
रामपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर अर्जुन गौतम की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गंधौना (मधुपुर) निवासी अर्जुन गौतम शुक्रवार को बाइक से रामपुर जा रहा था, तभी यादव नगर बाजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।