बरेली: हज 2026 को लेकर बरेली में स्पेशल ट्रेनिंग, अरकान से फ्लाइट तक पूरी तैयारी, धोखेबाजों से सावधान रहने की अपील की गई
बरेली में हज 2026 को लेकर प्रशिक्षण शिविर में आज़मीन-ए-हज को अरकान, उमराह, एहराम और सफर की बारीकियां सिखाई गईं। दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट शेड्यूल, जरूरी दस्तावेज, ऐप्स और सामान नियम बताए गए। साथ ही कुर्बानी के नाम पर ठगी से बचने की सख्त चेतावनी भी दी गई।