सलोन: रग्घूपुर गांव के पास चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
8:5:2026 को 2:00 दोपहर के करीब सलोन कोतवाली क्षेत्र के रग्घूपुर गांव के पास चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार अंशुमान यादव को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी सलोन इलाज के लिए भेजा। सीएचसी सलोन में डॉ ने युवक को मृत घोषित किया। युवक के परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।