चूरू: खारिया गांव के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकराई कार, ड्राइवर घायल, गोवंश की मौके पर हुई मौत
Churu, Churu | Jul 23, 2026 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के खारिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चूरू-सरदारशहर मार्ग पर अचानक सड़क पर आए गोवंश से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।