खरगोन। ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव की बावड़ी में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संजय पिता हुकुम, निवासी पिपरी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बावड़ी में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।